Deepika ने Ranveer से अपने ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड लवबर्ड्स दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी है जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे से नहीं मिल पाते है। जिसको देखते हुए बी-टाउन में ख़बरें थी कि रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया है।
उड़ रही इन सभी अफवाओं का खंडन करते दीपिका ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ‘रणवीर और मुझे लेकर जो अफवाए हैं उन पर मैंने पहले भी कुछ नहीं बोल था और न ही अब कुछ बोलूंगी। रणवीर हमेशा से मेरी जिंदगी का एक ख़ास हिस्सा है। ‘
आपको बता दें कि दीपिका अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म “XXX: The Return Of Xander Cage” में व्यस्त है तो वही रणवीर भी आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग में बिजी हैं।





















