हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल हाल ही में अपनी फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रमोशन के लिए भारत आए थे। भारत आने पर उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया साथ ही उन्होंने अपनी को-स्टार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म का प्रचार भी किया।
इस दौरान विन ने दीपिका के साथ खूब मस्ती भी की। लेकिन अब जब विन वापस जा चुके हैं। उनकी ये फिल्म भी सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका ने उनको लेकर एक बड़ी बात का खुलासा किया है। दरअसल, हाल ही में दीपिका ने बताया कि हॉलीवुड एक्शन स्टार विन उनके बड़े क्रश हैं।
दीपिका ने ये भी बताया कि उनके दिमाग में ये चलता रहता है कि दोनों के बड़े प्यारे बच्चे हैं।बता दें कि दीपिका ने हाल ही में एक अंग्रेजी शो में इंटरव्यू के दौरान अपनी और विन की केमिस्ट्री के बारे में बात की। दीपिका ने कहा, ‘मैं अपने दिमाग में सोचती रहती हूं कि हां, मैं और विन साथ हैं और दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री है और हम साथ रह रहे हैं। साथ ही हमारे बहुत प्यारे बच्चे भी हैं। लेकिन ये सब मेरे दिमाग में रहता है बस।’


























