बॉलीवुड एंड हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हिट पर हिट देकर और अपने दमदार अभिनय की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में नंबर वन के पायदान पर है। और अब दीपिका हॉलीवुड में भी आगामी फिल्म ‘XXX: The Return Of Xander Cage’ से डेब्यू करने के लिए तैयार है।
अब बता दें कि दीपिका इन दिनों अफवाओं के मामले में भी नंबर 1 पर आ गयी है। आइये एक नजर डालते है पिछले कुछ महीनों से दीपिका को लेकर मीडिया में हो रही चर्चाओं पर।
- दीपिका और रणवीर सिंह की सगाई – बता दें कि दीपिका और उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह की सगाई की खबरे काफी समय से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। सुनने में तो यह भी आया है कि रणवीर के माता-पिता दीपिका के माता-पिता से मिले और रिश्ता तय हो गया है। लेकिन अभी हाल ही में दीपिका ने एक फैशन इवेंट में मीडिया से कहा था कि न तो मेरी सगाई हुई है, न ही मैं शादी कर रही हूँ और न ही प्रेग्नेंट हूँ।
- फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए हां भी, न भी – बता दें कि ‘राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद अब संजय लीला भंसाली मेवाड़ की रानी पद्मावती पर फिल्म बनाने जा रहे है। जिसके लिए खबरे है कि दीपिका ने ये फिल्म साइन की भी है या नहीं।
- बनीं सबसे महंगी हीरोइन – अभी हाल ही में खबर थी कि दीपिका ने फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए १२ करोड़ से भी ज्यादा की मोटी रकम में फिल्म साइन की है। और बॉलीवुड में सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गयी है। लेकिन इसका खण्डन हुआ है। अब सुनने में आया है कि भंसाली ने दीपिका को 11 करोड़ रुपए की फीस देने पर सहमति जताई है।
- सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ में – काफी दिनों से चर्चाये है कि दीपिका बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान के साथ लीड रोल निभाएंगी। लेकिन इस बात की अभी तक कोई भी आधारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- शाहरुख के साथ फिल्म – बता दें कि शाहरुख खान निर्देशक आंनद एल. राय की अगली फिल्म में बौना बनने जा रहे है, तभी से इस फिल्म के लिए कई अभिनेत्रिओं के नाम सामने आये है। लेकिन सुनने में आया है कि इस फिल्म में दीपिका शाहरुख के अपोजिट फाइनल हो चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि अभी तक न तो शाहरुख ने की है और न ही फिल्म के निर्देशक आंनद एल. राय ने।



































