Deepika Padukone ने कहा, शादी के बाद ले लूंगी रिटायरमेंट
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के पद पर टॉप पर चल रही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभी हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान एक बहुत ही चौकाने वाला बयान दिया है।
दरअसल दीपिका ने इस इंटरव्यू में कहा की, वह शादी के बाद अपने फिल्मी करियर से रिटायरमेंट ले लेंगी, उन्होंने कहा मैं एक घरेलू जिंदगी जीना पसंद करुँगी जो इस लाइमलाइट से दूर हो। और मेरे लिए इससे बढ़कर कुछ नही है मैं अपने पारिवारिक जीवन में खुश रहना पसंद करुँगी।
दीपिका ने कहा पता नहीं मेरी जिंदगी में यह दिन कब आयेगा पर मैं अपने पेरेंट्स के द्धारा दी गयी सलाह को मानूँगी और अपने पारिवारिक जीवन में खुश रहना पसंद करुँगी।
आपको बता दे कि दीपिका पादुकोण अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड को कई हिट फिल्म्स ‘ओम शांति ओम’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘राम-लीला’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और हाल ही में रिलीज़ हुई ‘पीकू’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुकी है।
वैसे दीपिका पादुकोण इन दिनों पॉपुलर अभिनेता रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड है और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है।

















