Salman के साथ ‘Bigg Boss 10’ का आगाज करेंगी Deepika

0
274

मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का दसवां सीजन 16 अक्टूबर से टीवी पर शुरू होने जा रहा हैं। शो के पहले एपिसोड के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शो के होस्ट सलमान खान के साथ मौजूद होंगी।

‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ शेंडर केज’ से हॉलीवुड में पर्दापण करने जा रहीं दीपिका फिल्म  के प्रचार के लिए ‘बिग बॉस 10’ में आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता विन डीजल मुख्य भूमिका में हैं।

कलर्स चैनल के सीईआे राज नायक ने ट्विटर पर खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की जिसमें दीपिका कह रही हैं, ‘‘भारत के लोगों :आम प्रतिभागी: और सेलीब्रिटी के बीच की लड़ाई में मुझे हॉलीवुड का रोमांच और एक्शन मिलेगा।’’

नायक ने ट्वीट किया, ‘‘रोमांच शुरू हो रहा है। लांच के लिए देखिए बिग बॉस में कौन आ रहा है। 16 अक्तूबर, रात नौ बजे। अभी से तैयार हो जाएं।’’  रियलिटी शो में पहली बार सेलीब्रिटी प्रतिभागी और आम लोग साथ हिस्सा ले रहे हैं।

deepika

LEAVE A REPLY