‘XXX’ के ट्रेलर से Deepika के फैंस हुए नाराज

0
28

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म “XXX: The Return Of Xander Cage” का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका इसमें दीपिका हॉट एंड एक्शन अवतार में नजर  आ रही है।

बता दें कि रिलीज हुआ ट्रेलर डेढ़ मिनट का है जिसमे दीपिका की मात्र झलक दिखाई दी है जिससे उनके फैंस नाखुश है। मुश्किल से मात्र 3 सेकंड के लिए इसमें दीपिका की झलक दिखती हैं। फिल्म में हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ नीना डोबरेव, टोनी जा और सेम्युअल जैक्सन मुख्य भूमिकाओं में है।

आपको बता दें कि ट्रिपल एक्स सीरीज की ये तीसरी फिल्म हैं। जिसका निर्देशन डीजे कारुसो ने किया हैं। फिल्म अगले वर्ष 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लेकिन जारी हुए फिल्म के ट्रेलर को देख नाखुश हुए दीपिका के फैंस इस बात को लेकर चिंतित है कि फिल्म में उनका कितना बड़ा रोल है और उनका किरदार दमदार है या नहीं।

Watch the Trailer of “XXX : The Return Of Xander Cage”

SHARE

LEAVE A REPLY