Deepika Padukone गयी टेनिस स्टार जोकोविच के साथ डिनर डेट पर
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के साथ डिनर डेट पर देखा गया। दोनों को लॉस एंजिलिस के पॉपुलर बार ‘द नाइस गाई’ में देखा गया। दीपिका और जोकोविच की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों को लॉस एंजिलिस के पॉपुलर बार से निकलते और फिर एक ही कार से रवाना होते देखा गया।
बता दें दीपिका इन दिनों लॉस एंजिलिस में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘XXX’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड स्टार विन डीजल भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 20 जनवरी को रिलीज होगी।


















