दीपिका पादुकोण बनेंगी रणबीर कपूर की पत्नी, करेंगी शादी
दीपिका पादुकोण जल्द ही रणबीर कपूर की पत्नी बन सकती है। जीहाँ पर चौकिये मत हम रियल लाइफ नही बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे है।
हम आपको बता दे कि अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है। और इस बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य किरदार यानी कि संजय दत्त का किरदार निभाएंगे। रनबीर कपूर इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए पहले ही साइन किये जा चुके है और खबर है कि अभिनेत्री दीपिका पदुकोण फिल्म में संजय दत्त की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती है यानि कि दीपिका रणबीर की पत्नी का रोल निभाएंगी।
फ़िलहाल दीपिका और रणबीर फिल्म ‘तमाशा’ में मुख्य किरदार निभा रहे है। जोकि इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही है। इसके बाद ही दीपिका संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में काम कर सकती है।
खबर है कि राजकुमार हिरानी दीपिका पादुकोण की फिल्म में लगातार दे रही काबिले तारीफ़ परफॉर्मेंस और हिट फिल्म्स से काफी प्रभावित हुए है इसलिए वो संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट साइन करना चाहते है।
दीपिका पादुकोण की अभिनीत फिल्म ‘पीकू’ अभी हाल ही में रिलीज हुई है जोकि अभी तक बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर रही है और धमाल मचा रही है।
















