अभी हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके बॉयफ्रेंड अभिनेता रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जब दीपिका ने रणवीर को गुड बॉय कहते हुए गले लगाया और साथ ही एक स्वीट सी किस भी दी। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं।
कार में बैठने से पहले दीपिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह को गुडबॉय किस दिया। बता दें, यह जोड़ी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म इसी वर्ष 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये पहली बार नहीं है कि जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का प्यार इस तरह सबके सामने आया हो। अभी हाल ही में दीपिका और रणवीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का सॉन्ग ‘गजानन..’ लॉन्च किया। इवेंट से जैसे जब यह जोड़ी बाहर निकली तो फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो गए। हुआ कुछ ऐसा कि दीपिका और रणवीर फैंस से घिर गए। इस भीड़ से दीपिका को बचाने के लिए रणवीर ने दीपिका को कसकर पकड़ लिया और बॉडीगार्ड बनकर उन्हें प्रोटेक्ट किया।


























