Deepika ने बोला एक ऐसा शब्द जिससे Kareena हो गयी नाराज

0
25

इन दिनों बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और करीना कपूर के बीच नाराजगी की खबरें खूब चाचाओं में बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि पिछले हफ्ते दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी सगाई की खबरों को नकारते हुए कहा की ‘न तो मेरी सगाई हुई है, न ही मैं शादी कर रही हूँ और न ही मैं प्रेग्नेंट हूँ।’

बस फिर क्या था तभी से दीपिका के कमेंट में बोले गए प्रेग्नेंट शब्द को करीना कपूर से जोड़ दिया गया। गौरतलब है कि करीना इन दिनों प्रेग्नेंट है। और सुनने में यह भी आया है कि करीना भी दीपिका के इस बयान से नाराज है क्योंकि दीपिका की प्रेगनेंसी को लेकर कभी चर्चा हुई ही नहीं।

खबर है की दीपिका की इस टिप्पणी का करीना काफी बुरा मान गयी है। उन्होंने इसका इशारा अपनी ओर समझ लिया हैं।
आपको बता दें कि दीपिका और करीना के रिश्ते आपस में कभी दोस्ताना नहीं रही है।

LEAVE A REPLY