बता दें कि अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रणवीर सिंह की मूछें काटती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान रणवीर, दीपिका के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं।
रणवीर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक फोटो भी शेयर किया है। इस फोटो में दीपिका और रणवीर नजर आ रहे हैं। रणवीर इसमें हल्की दाढ़ी और मूछों में दिख रहे हैं। दीपिका उनके चेहरे की तरह इशारा कर रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा है- पहचान कौन…?
बता दें कि रणवीर और दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर ने बाजीराव का किरदार निभाया है, इसलिए उन्होंने मूछें रखी थीं। वहीं दीपिका ने इसमें मस्तानी का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं, जिन्होंने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।
फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.80 करोड़ रुपए की कमाई की है।
Watch Video :-

























