देश में 500 और 1000 के नोटों के बैन होने की वजह से हर कोई संकट में हैं। हर जगह लोग अपने पुराने नोटों को बैंक से बदलने और कैश डिपोज़िट करने में व्यस्त हैं। इस मुसीबत का असर बॉलीवुड पर भी दिख रहा है। फिल्मों की शूटिंगों पर तो पहले से ही मुसीबतें चल रही हैं। लेकिन अब इसका असर फिल्मों की रिलीज़ पर भी है। इन दिनों चलती हुई करेंसी के लिए सिनेमाघरों की बजाय एटीएम और बैंको में भीड़ लग रही हैं।
इस संकट का नतीजा तो शुक्रवार को रिलीज़ हुई ‘रॉक ऑन-2’ पर ही दिख गया। दूसरे ही दिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित हो गई। इस बात से फिल्म ‘डियर जिंदगी’ के निर्माता गौरी शिंदे और करण जौहर के मन में भी एक डर है कि अगर 25 नवंबर को उनकी फिल्म रिलीज़ होगी तो कौन देखने जाएगा। इस कारण फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म को 2 दिसंबर को रिलीज़ करने का फैसला किया है।
पहले फिल्म कहानी-2 और डियर जिंदगी एक साथ 25 नवंबर को रिलीज़ होनी थी लेकिन आलिया के पिता महेश भट्ट ने कहानी-2 के निर्माता जयंतीलाल गड़ा से कहा कि वह अपनी फिल्म की तारीख एक हफ्ता आगे बड़ा ले नहीं तो दोनों ही फिल्म को नुक्सान हो सकता है और गड़ा इस बात को मान गए। लेकिन अब डियर जिंदगी भी 2 दिसंबर को ही रिलीज़ होने की बात हो रही है ।
‘डियर जिंदगी’ फिल्म के निर्माताओं को रिलीज़ डेट आगे न बढ़ाने से सीधा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। क्योंकि अर्थव्यवस्था के जानकार कह रहे हैं कि अभी करेंसी संकट की स्तिथि सुधरने में कम से कम तीन से चार हफ्ते और लगेंगे। ऐसे में साफ़ है कि शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट की इस फिल्म को कौन देखने जाएगा।
पहले ही शाहरुख़ की दो फिल्में ‘दिलवाले’ और ‘फैन’ फ्लॉप हो चुकी हैं और वहीं आलिया की फिल्में ‘शानदार’ और उ’ड़ता पंजाब’ फ्लॉप हो चुकी हैं। इसलिए इन दोनों को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
On this Upcoming Friday (18th Nov)
Films For Release – “Force 2” & “Tum Bin II”



























