“दया भाभी” उर्फ दिशा वाकाणी की हुई शादी, देखें तस्वीरें
मशहूर टेलीविज़न सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” फेम “दया भाभी” उर्फ एक्ट्रेस दिशा वाकाणी कल शादी के बंधन में बंध गयी। बता दें कि दिशा वाकाणी ने मुंबई बेस्ड गुजराती बिजनेसमैन मयूर से शादी की है।
लेकिन आपको बता दें कि शादी के इस मौके पर सीरियल ‘तारक मेहता’ की टीम कहीं नजर नहीं आई। सूत्रों की मानें तो ‘तारक मेहता’ की टीम को इस शादी का न्योता ही नहीं मिला था।
कल मयूर बारात लेकर दिशा के द्वार पर पहुंचे और दिशा की बड़ी बहन खुशाली और बाकी फैमिली मेंबर्स ने उनका स्वागत किया। शादी के दौरान सिर्फ दिशा और मयूर के फैमिली मेबर्स और रिश्तेदार ही मौजूद रहे।
सुनने में आ रहा है कि यह एक अरेंज मैरिज थी जिसमे घरवालों और ख़ास रिश्तेदारों को ही शामिल किया गया था। बता दें कि कल 26 नवंबर को शादी की रिसेप्शन पार्टी राखी गयी है और खबर है कि रिसेप्शन में सभी को इनविटेशन दिया गया है।























