‘Dangal’ ने तोड़ दिया Salman की फिल्म ‘Sultan’ का रिकॉर्ड

0
33

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही हैं। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 29.78 करोड़ और दूसरे दिन (शनिवार) को 34.82 करोड़ रुपए कमाए।

आपको बता दें कि ‘दंगल’ सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ का पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी थी। ‘सुल्तान’ ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन अब आपको बता दें कि कल क्रिसमस पर (रविवार) के दिन दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 42.35 करोड़ की जबरदस्त कमाई की हैं।

फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल 106.95 करोड़ रुपए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं जोकि ‘सुल्तान’ के फर्स्ट वीकेंड आंकड़े से ज्यादा हैं। ‘सुल्तान’ में पहले वीकेंड पर 105.41 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन दंगल ने अब सुल्तान का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।

Click Here…Watch ‘Dangal’ Box Office Collection Day Wise

LEAVE A REPLY