रिलीज से पहले ही ‘Dangal’ ने कमाए करोड़ों, बिकी सबसे महंगी फिल्म

0
36

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान अपनी मोस्ट अवेटेड अभिनीत फिल्म दंगल की रिलीज के साथ तैयार हैं। आपको बता दें ‘दंगल’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में आमिर पहलवान महावीर फोगाट की भूमिका में नजर आएंगे।

अब बात करे फिल्म की कमाई की तो टीवी प्रसारण के लिए ‘दंगल’ रिकॉर्ड कीमत पर बिकी हैं। आमिर और यूटीवी द्धारा निर्मित फिल्म के प्रसारण अधिकार जीटीवी में 75 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पुराना रिकॉर्ड आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धूम 3’ के नाम था। जिसे सोनी ने 65 करोड़ रुपए में खरीदा था। ‘दंगल’ के धमाकेदार ट्रेलर ने भी काफी धूम मचा दी हैं. ट्रेलर ने यू – ट्यूब पर देखने के आंकड़े में रिकॉर्ड बना दिया हैं। अब तक 34.6 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। दंगल के ट्रेलर ने सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान के ट्रेलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं।

Aamir Khan की अगली फिल्म होगी ‘Saare Jahaan Se Achcha’

SHARE

LEAVE A REPLY