बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 23 दिसम्बर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरो में रिलीज फिल्म ‘दंगल’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मैच रही है और जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ी क्लब में भी शामिल होने वाली हैं।
लेकिन आपको बता दें कि अब ये फिल्म कानूनी मामलों में बुरी फंस गयी हैं। फिल्म में दिखाया गया था गीता फोगाट का कोच उन्हें गलत ट्रेनिंग देता है लेकिन अब रियल लाइफ में गीता फोगाट के असली कोच ने दी ‘दंगल’ की टीम पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान रेसलिंग में भारत के प्रमुख कोच रहे प्यारे लाल सोंधी का कहना है कि फिल्म में उन्हें नेगेटिव किरदार में दिखाया गया है। जिससे उनकी छवि खराब हुई है उन्होंने यह भी कहा है कि आमिर ने फिल्म हिट करवाने के लिए बहुत कुछ ऐसा दिखाया है, जो असल में हुआ ही नहीं है।
आपको याद दिलाये कि फिल्म के लास्ट में एक सीन दिखाया गया है जब गीता कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल राउंड खेलती है तो उनके कोच आमिर को स्टेडियम के एक कमरे में बन्द करवा देते हैं। प्यारे लाल सोंधी ने इस सीन पर आपत्ति जताई है उनका कहना है कि इस कुछ हुआ ही नहीं था।
























