इस ख़ास दिन रिलीज होगा ‘DANGAL’ का ट्रेलर

0
96

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘दंगल’ का सभी फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। अब आमिर के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। आमिर जल्द ही ‘दंगल’ का ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

आमिर ने अपनी इस खास फिल्म के ट्रेलर रिलीज के लिए खास दिन भी चुना है। खबरों के मुताबिक दंगल का ट्रेलर दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। आमिर चाहते हैं कि फिल्म का ट्रेलर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘शिवाय’ के रिलीज के समय फिल्म के साथ आए।

अभी तक ‘दंगल’ का एक ही पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें आमिर अपनी फिल्मीन बेटियों और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। ‘दंगल’ में आमिर खान पहलवान महावीर सिंह फोगाट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म  की कहानी महावीर सिंह और उनकी बेटियों के इर्दगिर्द है।

 फिल्म में आमिर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। आमिर को इसमें बूढ़े और जवान महावीर का किरदार खुद ही निभाया है। नितेश तिवारी के डायरेक्श।न में बनी ये फिल्म दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में आमिर के अपोजिट साक्षी तंवर और बेटियों के किरदार में फातिमा सना शेख (गीता फोगाट) और सान्याट मल्होरत्रा (बबीता कुमारी) नजर आएंगी।

dangal dangal

SHARE

LEAVE A REPLY