‘Dangal’ ने ‘Sultan’ को पछाड़ा, तोड़ डाला रिकॉर्ड!

0
66

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान अपनी मोस्ट अवेटेड अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। आपको बता दें ‘दंगल’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में आमिर पहलवान महावीर फोगाट की भूमिका में नजर आएंगे।

अब आपको बता दें कि ‘दंगल’ के धमाकेदार ट्रेलर ने भी काफी धूम मचा दी हैं. ट्रेलर ने यू – ट्यूब पर देखने के आंकड़े में रिकॉर्ड बना दिया हैं। अब तक 34.6 मिलियन लोग इसे देख चुके हैं। दंगल के ट्रेलर ने सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ के ट्रेलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। और अभी तक का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बन गया हैं।

आपको बता दें कि यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने काफी विरोध के बावजूद अपनी बेटियों को रेसलिंग के क्षेत्र में उतारा।

‘दंगल’ में आमिर को 55 वर्षीय व्यक्ति के किरदार में देखा जाएगा। आमिर ने कहा, “मैंने जब यह कहानी पढ़ी, तो यह मुझे काफी पसंद आई। इस कहानी से मैं रोया भी, हंसा भी और इसकी पटकथा काफी प्रेरक थी।”

फिल्म में आमिर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। आमिर ने  इसमें बूढ़े और जवान महावीर का किरदार खुद ही निभाया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

dangal

Watch the Official Trailer of ‘Dangal’

SHARE

LEAVE A REPLY