खुशखबरी: UP में टैक्स फ्री होगी फिल्म “Dangal”

0
33

आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को उत्तरप्रदेश राज्य में टैक्स फ्री कर दी जाएगी। यह दर्शको के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में रिलीज हुई अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी 2’ को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया हैं।

और अब फिल्म ‘दंगल’ को भी टैक्स मुक्त करने का फैसला किया गया हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दंगल को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया हैं।

सीएम कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद आदेश जारी किये जाएंगे। बता दें कि ‘दंगल’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।  आमिर के फैंस बड़ी ही बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

‘दंगल’ में आमिर खान पहलवान महावीर सिंह फोगाट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी महावीर सिंह और उनकी बेटियों के इर्दगिर्द है। फिल्म में टेलीविज़न के जानी मानी अभिनेत्री साक्षी तंवर आमिर के साथ लीड रोल में नजर आएँगी।

Aamir Khan की अगली फिल्म होगी ‘Saare Jahaan Se Achcha’

SHARE

LEAVE A REPLY