बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही हैं। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 29.78 करोड़ और दूसरे दिन फिल्म ने 35.82 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
आपको बता दें कि ‘दंगल’ को उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी टैक्स फ्री कर कर दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आमिर खान की फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन कर से छूट देने का फैसला किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हिन्दी फीचर फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन शुल्क से छह महीने के लिए छूट देने की घोषणा की है।
























