बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ इस शुक्रवार 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। अब बात करें भारत के अलावा पडोसी देश में फिल्म दंगल की रिलीज की तो हाल ही में खबरें थी कि पाकिस्तान ने बॉलीवुड फिल्म की रिलीज से बैन हटा दिया है और अब भारतीय फिल्में पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित होगी।
लेकिन अब सुनने में आया है कि फिल्म ‘दंगल’ पाकिसतन में रिलीज नही होगी। ‘दंगल’ के वितरक के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान में रिलीज नहीं किये जाने की पुष्टि की हैं। गौरतलब है कि उड़ी में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया था। इस तनाव के बाद पाकिस्तान में लगभग दो महीने तक भारतीय फिल्मो के प्रदर्शन पर रोक लगी रही और अब सोमवार से पाक में बॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया हैं।
खबर है कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मो के रोक से सिनेमाघर मालिको को भरी नुक्सान उठाना पड़ा हैं। हाई कोर्ट ने 83 वेबसाइटो के जरिये अभिनेता आमिर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ व अन्य 280 फिल्मो के गाने की डाउनलोडिंग पर रोक लगा दी हैं।
जज आरएस एंडलॉ ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की याचिका पर ये निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में इन्टरनेट सेवा प्रदातओ जैसे भारत संचार निगम लि. महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड, भारतीय एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस कम्युनिकेशन व वोडाफोन आदि वेबसाइट्स पर तुरंत रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

























