‘Dangal’ ने की शानदार ओपनिंग लेकिन नहीं तोड़ पायी ‘Sultan’ का रिकॉर्ड

0
31

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ सिनेमाघरों में  रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 29.78 करोड़ रुपये कमाए हैं। दंगल को पहले दिन ही अच्छी ओपनिंग मिली है और इसके अंतरराष्ट्रीय स्क्रीन्स पर भी अच्छा करने की खबरें मिल रही है।

दंगल देशभर की 4300 सक्रीन्स पर रिलीज हुई है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह 1000 स्क्रीन्स पर भी रिलीज हुई है। 59 लाख तेलगू और तमिल में कमाए।

लेकिन आपको बता दें कि दंगल की पहले दिन की कमाई अभिनेता सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी हैं।

बता दें कि ‘सुल्तान’ ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपए कमाए थे। अब देखना होगा कि दंगल का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन कैसा रहता हैं।

Click Here…Watch ‘Dangal’ Box Office Collection Day Wise

 

SHARE

LEAVE A REPLY