Aamir Khan के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान के फैंस को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। गौरतलब है कि सभी फैंस आमिर की आगामी फिल्म “दंगल” बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन आपको बता दें कि जल्द ही फैंस का ये इंतजार कुछ कम होने वाला हैं। खबर है कि ‘दंगल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर 4 जुलाई (सोमवार) को जारी कर दिया जायेगा। जीहां मुंबई में एक इवेंट के दौरान दंगल का फर्स्ट लुक सबके सामने आ जायेगा।
बता दें कि अभी हाल ही में आमिर ने ‘दंगल’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म का आखिरी शिड्यूल लुधियाना में पूरा किया है। फिल्म वर्ष के अंत में क्रिसमस पर रिलीज होगी।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान असल जिंदगी के जाने माने रेसलर महावीर फोगाट के किरदार को अदा करते नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस साक्षी तंवर उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।






















