बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ जूनियर गीता फोगट बनी एक्ट्रेस जायरा वसीम की जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात पर कुछ लोग उनका विरोध करने लगे थे और उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां भी मिलने लगी थीं।
जायरा वसीम ने सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात पर माफी मांगी है। बता दें कि जायरा मूल रूप से कश्मीरी हैं। मुफ्ती से मिलने के बाद से ही वसीम सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही थीं। जायरा ने माफीनामे के साथ ही कश्मीरी के युवाओं के लिए खुला खत लिखा, लेकिन कुछ देर बाद ही उसे डिलीट कर दिया।
जायरा को मिल रही धमकियों के बीच अनुपम खेर ने उनके समर्थन में कहा, ‘प्यारी जायरा, तुम्हारा माफीनामा दुखद है मगर पूरे साहस के साथ लिखा गया है। तुम्हारा यह खत उन लोगों की कायरता को दर्शाता है जिन्होंने तुम्हें यह खत लिखने पर मजबूर किया। मगर तुम मेरी रोल मॉडल हो।’
अनुपम खेर के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी जायरा वसीम का समर्थन किया हैं। रेसलर बबीता फोगाट ने भी जायरा का समर्थन करते हुए कहा, ‘हम भी यहां बहुत सारी कठिनाइयों को सामना करके पहुंचे हैं। जायरा को बताना चाहूंगी कि उसे डरने की जरूरत नहीं है, देश उसके साथ है।
वसीम ने ट्विटर पर इस मीटिंग से नाराज लोगों से माफी मांगी और साथ ही यह कहा कि उन्हें अपने काम पर गर्व नहीं है। इसलिए लोगों को उन्हें अपना आइडल नहीं मानना चाहिए न ही उनके जैसा बनने की कोशिश करना चाहिए।
अब फिल्म के लीड अभिनेता आमिर खान ने भी जायरा वसीम का समर्थन किया हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं।
— Aamir Khan (@aamir_khan) January 17, 2017


























