बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई फिल्मकार अरबाज खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ सीरीज का तीसरा संस्करण ‘दबंग 3’ बनाने जा रहे है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने ‘रज्जो’ का मुख्य किरदार निभाया था। लेकिन काफी दिनों ने बी टाउन में चर्चाएं है कि सोनाक्षी ‘दबंग 3’ का हिस्सा नहीं होंगी। अब सवाल उठता है कि आगरा सोनाक्षी तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगी तो उनकी जगह फिल्म में कौन लेगा ?
तो हम आपको बता दें कि ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी की जगह परिणीति चोपड़ा ले सकती है। जीहां सुनने में आया है कि अरबाज खान जल्द ही दबंग 3 परिणीति को ऑफर कर सकते है।
परिणीति भी सलमान के साथ फिल्म करना चाहती है और इसके लिए वह बहुत कोशिश भी कर रही है। बता दें कि अभी हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा को लांच करने पहुंचे सलमान से परिणीति ने मुलकात की और दोनों के बीच लम्बी बातचीत भी चली।




























