खबर है कि बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दबंग 3’ और बॉलीवुड के एक्शन हीरो स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ 2017 में रिलीज होंगी।
खबर है कि सलमान खान ने अपने भाई अरबाज़ खान के प्रोडक्शन में बनी ‘दबंग’ सीरीज का बनने जा रहे तीसरे संस्करण के लिए हाँ कर दी है। खबर है कि इस बार सलमान फिल्म में एक नयी स्टोरी के साथ आएंगे और एक जबरदस्त कहानी देंगे।
“दबंग” के मुख्य पात्र चुलबुल पांडे के इंस्पेक्टर बनने की यात्रा से पहले की कहानी में उनकी रुचि है। मां के दूसरे विवाह और नए पिता प्रजापति पांडे के सख़्त बर्ताव के बावजूद चुलबुल पुलिसवाला बनता है। सलमान को प्रीक्वल का आइडिया काफी समय से जंचा हुआ है लेकिन वे कहानी बहुत लॉजिकल चाहते हैं।
उधर दूसरी तरफ रोहित शेट्टी अजय देवगन को लेकर ‘सिंघम 3’ की तैयारियां कर रहे है। फिलहाल रोहित शेट्टी फिल्म ‘दिलवाले’ का निर्देशन कर रहे है जिसमे शाहरुख़ खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके बाद रोहित करन जौहर के साथ फिल्म ‘राम लखन’ बनाएंगे।
























