बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अभिनीत ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘दबंग’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘दबंग 3’ बनने जा रही है। और काफी समय से फिल्म में सलमान के अपोजिट फीमेल कास्ट चर्चाओ में बनी हुई है।
एक्ट्रेस एमी जैक्शन सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में उनके साथ काम करती नजर आ सकती हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अरबाज ने एमी को ‘दबंग 3’ के लिए फाइनल कर लिया है। एमी से जब ‘दबंग 3’ साइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी चतुराई के साथ सवाल को घुमा दिया।
एमी ने कहा, ‘दुर्भाग्य से मैं ‘किक’ में काम नहीं कर पाई थी, यह मेरे लिए काफी लंबा प्रोसेस था। लेकिन मुझे उसका कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उस दौरान मैंने जो किया, उससे बतौर एक्ट्रेस मुझमें विश्वास बढ़ा है। अब मैं बॉलीवुड में काफी सहज महसूस करती हूं। सलमान के साथ काम करके अब मुझे बहुत अच्छा लगेगा। वह एक दिग्गज एक्टर हैं।’
हाल ही में फिल्म के निर्माता सलमान के भाई अरबाज खान ने कहा था कि सोनाक्षी ‘दबंग 3’ का हिस्सा हो सकती है, लेकिन किस रोल में इसके बारे में स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद ही पता चलेगा।
अभी कुछ दिनों पहले सलमान के दो हॉट एक्ट्रेस एमी जैक्सन और वलुश्चा डिसूजा के साथ एक फोटो वायरल हुई थी जिसे देखकर चर्चाएं थी कि ये दोनों एक्ट्रेस सलमान के साथ ‘दबंग 3’ में नजर आएँगी।
फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में जुट गए है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है।





























