“Comedy Nights With Kapil” के आखिरी एपिसोड में भावुक थे सभी
बीते रविवार टेलीविज़न के मशहूर कॉमेडी शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” शो का अंतिम एपिसोड प्रसारित किया गया। इस मौके पर हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का प्रचार करने के लिए अक्षय कुमार अपनी सह-कलाकार निमरत कौर के साथ शो पर पहुंचे।
आखिरी एपिसोड वाले दिन कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम सभी को हसाने की तो कोशिश कर रही थी लेकिन सब अंदर से भावुक भी नजर आ रहे थे।
अक्षय ने कहा, ‘‘अंतिम एपिसोड बहुत अच्छा था। उन सभी के बीच बहुत प्यार और स्नेह था। हमने वास्तव में उन्हें रोते हुए देखा और वे जानते थे कि वे सभी अंतिम बार उन भूमिकाओं में एक ही मंच पर एक साथ काम कर रहे हैं।’’
गौरतलब है कि शो में अलग-अलग भूमिकाओं में अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, किकू शारदा और रोशनी चोपड़ा के अलावा स्थायी मेजबान के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू भी थे।
Kapil Sharma के फैंस के लिए खुशखबरी, नए शो के साथ जल्द लौटेंगे
















