सीओए ने Team India की घोषणा करने के लिए BCCI को दिए कड़े निर्देश

0
13

बीसीसीआई की ओर से लगातार हो रही देरी के चलते सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई को 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की जल्द से जल्द घोषणा करने के लिए कड़े शब्दों में निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि बीसीसीआई को पहले भी समिति की ओर से टीम इंडिया की घोषणा करने के लिए निर्देश प्राप्त हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद हो रही देरी के चलते इस बार बीसीसीआई को कड़े शब्दों में निर्देश प्राप्त हुए हैं।

और इतना ही नहीं बीसीसीआई ने इस ईमेल की कॉपी सभी अधिकारियों को भी सेंड की हैं कि टीम चयन में देरी से भारतीय क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटरों की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा हैं।

बता दें कि बीसीसीआई को 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयनित टीम इंडिया की 25 अप्रैल 2017 तक सौपनी थी लेकिन अभी तक टीम इंडिया की घोषणा नहीं की गयी हैं।

 

LEAVE A REPLY