आगामी शुक्रवार 10 जून को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों में होगा टकराव

आपको बता दें कि आगामी शुक्रवार यानि कि 10 जून को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्म में टकराव देखने को मिलेगा।दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड महानायक की फिल्म “TE3N” इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होनी हैं।

फिल्म में अमिताभ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन नजर आएंगे। उधर दूसरी तरफ दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म “दो लफ्जों की कहानी” रिलीज होनी है।  जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।  इस फिल्म में अभिनेता रणदीप हुडा और काजल अग्रवाल नजर आएंगे।

इन दोनों फिल्म के अलावा कौस्तव नारायण नियोगी के निर्देशन में बनी रोमांटिक डांस बेस्ड फिल्म “कैबरे” भी इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऋचा चड्डा मुख्य किरदार में है।

dlkk