फिल्म में बोल्ड सीन कंट्रोवर्सी पर बोली Chitrangada Singh

इन दिनों बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह चर्चाओं का विषय बनी हुई। दरअसल अभी हाल ही में चित्रांगदा ने अश्लील सीन की वजह से अपनी आगामी फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ छोड़ दी हैं। अब सैक्स सीन कॉन्ट्रोवर्सी पर चित्रांगदा ने चुप्पी तोड़ दी है।

बता दें कि उनका कहना है कि डायरैक्टर कुशान नंदी शॉट पूरा होने के बाद भी उन्हें रीटेक के लिए कह रहे थे। चित्रांगदा ने बताया, “जैसे ही हमने शॉट फिनिश्ड किया तो कुशान बोले कि पसंद नहीं आया। वे मुझे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के ऊपर चाहते थे।

 मैंने उस सीन के दौरान पेटीकोट पहना हुआ था। मैंने अपनी स्थिति कुशान को समझाते हुए कहा, ‘हो तो गया, क्यों कर रहे हो ऐसे? प्लीज समझने कि कोशिश करो कि मैंने पेटीकोट पहना हुआ है।’ इस दौरान हमारी जमकर बहस भी हुई। कुछ मिनट बाद वे नवाज के पास गए और बोले कि इंटिमेट सीन काफी अच्छे से शूट हो गया।

 चित्रांगदा आगे बताती हैं, सुबह नवाज और मेरी लंबी बात हुई। तब उन्होंने बताया कि कुशान उन्हें कह रहे थे कि वे कोई दूसरी हीरोइन लाने वाले हैं।गौरतलब है कि खबरों के मुताबिक कुशान ने चित्रांगदा से सेक्स सीन की डिमांड की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी। वहीं, कुशान की बिजनेस पार्टनर किरण श्रॉफ का कहना है कि चित्रांगदा के साथ शूटिंग करने में उन्हें दिक्कत आ रही थी, इसलिए उन्होंने उन्हें फिल्म से निकाला है।

खबर थी कि यह सीन काफी बोल्ड था जिसमें चित्रांगदा को नवाज बिस्तर पर खींच कर ले जाते हैं और दोनों के बीच काफी बोल्ड और अंतरंग दृश्य थे। यह सीन करते समय चित्रांगदा बेहद असहज थी। उनकी असहजता शूटिंग के दौरान नजर आ रही थी और इससे निर्देशक खुश नहीं थे।