आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ नाम की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म कर रही है जिसकी लखनऊ में शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म का निर्देशन कुशन नंदी कर रहे हैं।
सुनने में आया है कि चित्रांगदा सिंह ने अब ये फिल्म छोड़ दी है। खबर है कि एक बोल्ड सीन में चित्रांगदा सहज नहीं थी इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा के बीच एक बोल्ड सीन फिल्माया जा रहा था।
यह सीन काफी बोल्ड था जिसमें चित्रांगदा को नवाज बिस्तर पर खींच कर ले जाते हैं और दोनों के बीच काफी बोल्ड और अंतरंग दृश्य थे। यह सीन करते समय चित्रांगदा बेहद असहज थी। उनकी असहजता शूटिंग के दौरान नजर आ रही थी और इससे निर्देशक खुश नहीं थे।
तभी शूटिंग के दौरान चित्रांगता को निर्देशक ने ऐसी बात कह डाली जो चित्रांगदा को अपमानजनक लगी। उन्होंने इस बारे में निर्देशक को कहा तो उन्होंने कहा कि शूटिंग के बाद इस बारे में बात कर लेंगे।
किसी तरह से यह सीन चित्रांगदा ने किया। बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ने का मन बना लिया और मुंबई आ गई।
फिल्म में बोल्ड सीन कंट्रोवर्सी पर बोली Chitrangada Singh

























