गौरतलब है कि लगातार बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज से पहले ही उनके इंटरनेट पर लीक होने के मामले सामने आ रहे है। अभी कुछ दिन पूर्व बॉलीवुड फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ अपनी रिलीज से कुछ दिन पूर्व इंटरनेट पर टोरंट जैसी कई वेबसाइट पर लीक हो गयी थी।
और अभी हाल ही में एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ भी रिलीज से पहले ही लीक हो गयी है। और आपको बता दें कि ये दोनों लीक हुई कॉपी सेंसर कॉपी है जिससे सेंसर बोर्ड का भी नाम काफी ख़राब हुआ है। लीक मामले में कुछ बाहरी व्यक्तियों की भी गिरफ्तारी हुई हैं।
अब फिल्मों के लीक होने के मामले में सीबीएफसी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आपको बता दें कि अब फिल्मकारों को प्रमाण-पत्र पाने के लिए डिवीडी के बजाय डीसीपी (डिजिटल सिनेमा प्रोजेक्शन) फॉर्मेट लाना होगा।
बता दें कि इस फॉर्मेट को खोलने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है जिसके चलते इसके फॉर्मेट को कॉपी नहीं किया जा सकेगा और पासवर्ड केवल निर्माता अथवा उसके एजेंट के पास ही होगा।































