बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान की अभिनीत आगामी फिल्म ‘रंगून’ रिलीज के लिए तैयार हैं लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गयी हैं और इतना ही नही बल्कि फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर के खिलाफ हाईकोर्ट में केस भी दर्ज हो गया हैं।
मुम्बई हाईकोर्ट में वाडिया मूवीटोन कंपनी ने ‘रंगून’ के खिलाफ फिल्म में कंगना के किरदार को लेकर कॉपी राइट्स के उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया हैं। आपको बता दें कि ये मामला फिल्म में कंगना रनौत द्धारा निभाए गए किरदार ‘मिस जूलिया’ का हैं और इसी वजह से फिल्म अब मुसीबतों में फंस गयी हैं।
वाडिया मूवीटोन ने दावा प्रस्तुत किया है कि इस फिल्म में कंगना का किरदार 50 के दशक में फिल्मों में काम करने वाली नादिया पर आधारित है और वहीँ से चुराया गया हैं।



























