मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को अपने शो “द कपिल शर्मा शो” में नर्सों का मजाक उड़ाना इतना मंहगा साबित हुआ कि उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया हैं। दरअसल, आपको बता दें कि कपिल के खिलाफ ये मामला इसलिए दर्ज हुआ है क्योंकि उन्होंने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्सों के किरदार को ठीक ढंग से नही दिखाया।
इस वजह से दिल्ली के एक थाने में नर्सों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। देश भर की नर्सों ने शो का बॉयकाट करते हुए कपिल शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस शो में नर्सों की इमेज खराब कर दी है।
नर्सों को चरित्रहीन दिखाया गया है, जो आसानी से किसी को मिल जाती है। नर्सों का कहना है कि इसमे उनका साथ शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने भी दिया है। वहीं पंजाब के अमृतसर में सरकारी अस्पताल की नर्सों ने कपिल शर्मा के शो के खिलाफ जमकर विरोध किया है। नर्सों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शो में नर्स के किरदार को ठीक ढंग से पेश नहीं किया गया तो अमृतसर आने पर कपिल शर्मा का घेराव किया जाएगा।
इतना ही नहीं कपिल शर्मा को नैतिकता के आधार पर माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उसके शो में नर्स के किरदार ने सभी नर्सों के दिलों को दुखाया है।

































