Shahrukh Khan फंसे मुसीबत में, मामला हुआ दर्ज

0
24

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान रेल यात्रा करने की वजह से मुसीबत में फंस गए और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो गया हैं। दरअसल अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए शाहरुख ने रेल यात्रा की थी अब उनके खिलाफ राजस्थान के कोटा में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया हैं।

आपको याद दिला दें कि शाहरुख अपनी फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन के लिए रेल यात्रा करते हुए 24 जनवरी की सुबह कोटा पहुँचे थे।  उन्हें देखने के लिए यहाँ भारी संख्या में प्रशंसको की भीड़ जुटी थी जिसके लिए पुलिस ने इस भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत की थी इसके बावजूद भी भगदड़ मच गयी थी।

इस भगदड़ में स्टेशन पर वेंडर विक्रम सिंह को चोट भी लगी और उसकी ट्रॉली गिर गयी थी। विक्रम सिंह ने रेलवे कोर्ट में मामला दर्ज किया था तब रेलवे कोर्ट ने रेलवे पुलिस को शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY