Salman और ‘Sulltan’ के निर्देशक के खिलाफ कोर्ट में निजी वाद दायर

बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान और उनकी अभिनीत आगामी फिल्म “सुल्तान” के निर्देशक अली अब्बास जफर के खिलाफ कोर्ट में निजी वाद दायर किया गया है।

दरअसल बता दें कि बुढ़ाना निवासी एहतशाम सिद्दीकी ने सलमान के और फिल्म सुल्तान  के निर्देशक अली अब्बास जफर के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में दोनों के खिलाफ निजी वाद दायर किया हैं।

उनका आरोप है कि मोरना में फिल्म सुल्तान की शूटिंग की गई, मगर उसे हरियाणा के रेवाड़ी जिले का गावं बरौली बताया गया है। शूटिंग में प्रशासनिक सेवा का उपयोग हुआ है। दोनों ने हमारे राज्य और मोरना का उपयोग कर राज्य की  छवि को धूमिल किया है। और सम्मान को आघात पहुंचाया हैं।

sultan