भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ निरवाणा कंट्री निवासी डेनिज अरोड़ा ने सुशांत लोक थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया हैं।
आपको बता दें कि यह मामला कंपनी में शेयर खरीदने के लिए एग्रीमेंट करने के बाद पूरी राशि नहीं देने से जुड़ा हुआ हैं। जिम चलाने वाली कंपनी स्पोर्ट्स फिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड में रीति एमएसडी अलमोड़ प्राइवेट लिमिटेड का शेयर हैं।
इस कंपनी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी निदेशक हैं। स्पोर्ट्स वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने निरवाणा कंट्री निवासी डेनिज अरोड़ा भी निदेशक हैं।


























