‘Bigg Boss’ में अश्लीलता फैलाने के आरोप में Salman पर केस हुआ दर्ज

0
41

गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आर्म्स एक्ट केस से बरी हुए हैं। लेकिन उनकी मुसीबतें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि अब सलमान एक और नयी मुसीबत में घिर गए है उनपर अश्लीलता को लेकर मामला दर्ज किया गया हैं।

गौरतलब है कि सलमान मशहूर एंड कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के होस्ट है और इन दिनों वह ‘बिग बॉस’ सीजन 10 को होस्ट कर रहे हैं।  लेकिन अब सलमान इस शो के वजह से बुरे घिर गए हैं। दरअसल, सलमान खान, कलर्स टीवी के सीईओ और शो के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम पर अश्लीलता और हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की वजह से एक कोर्ट में केस दर्ज हुआ है।

बता दें कि ये केस वकील अनिल द्विवेदी ने फाइल किया हैं। उन्होंने कहा है कि बिग बॉस शो में अश्लीलता और अभद्र भाषा को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही ये शो हिंदू धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रहा है। अनिल का आरोप है कि कलर्स के सीईओ और सलमान खान भी इसे बढ़ावा दे रहे हैं।

अनिल ने कोर्ट से तीनों को सख्त से सख्त कदम उठाने को कहा है। चीफ जूडिशियल मैजिस्ट्रेट कुसुमलता राठौर 13 फरवरी को इस केस की सुनवाई करेंगी। गौरतलब है कि इस सीजन घर में बतौर कंटेस्टेन्ट्स पंहुचे स्वामी ओमजी और प्रियंका जग्गा को उनके गंदे व्यवहार और हरकतों की वजह से उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर किया जा चुका हैं। 

गुस्से में आकर Salman ने जिस Priyanka को ‘बिग बॉस’ से घर से किया था आउट, अब वह बॉलीवुड फिल्म में आएँगी नजर 

LEAVE A REPLY