Salman के कहने पर Jacqueline बनी माँ
अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडीज की अभिनीत फिल्म ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में जैकलिन ने एक बच्ची की माँ का किरदार निभाया है।
अब हम आपको बता दें कि जैकलिन के इस रोल के बारे में बड़ी बात सामने आई है। खबर हैं कि फिल्म में जैकलिन ने माँ का किरदार बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के कहने के बाद निभाया है।
जैकलीन फर्नांडिस ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया है कि वह ब्रदर्स में मां का रोल करने के लिए इसलिए तैयार हुईं क्योंकि सलमान खान ने ऐसा करने के लिए उन्हें राजी किया।
आपको बता दें कि ब्रदर्स में जैकलीन इस फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित अपनी बच्ची और पति के साथ जीवन के संघर्ष करती है।
जैकलीन फर्नांडीस ने ये भी बताया है वह सलमान खान पर आंख मूंदकर भरोसा करती हैं क्योंकि सुपरस्टार ने उनके कैरियर को नई उंचाई पर पहुंचाने में मदद की।
जैकलीन ने कहा, ‘सलमान का हमेशा हमारे जीवन में विशेष स्थान रहेगा क्योंकि उन्होंने हमारे कैरियर को नया रूप दे दिया। उन्होंने मेरे लिए जो कुछ किया है उसे कभी नही भुला पाऊंगी।
और खबर तो यह भी है कि फिल्म में जैकलिन ने सलमान खान के कहने के बाद ही अक्षय कुमार के साथ इंटिमेट सीन किये है। हम आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलिन के साथ में कुछ इंटिमेट सीन भी है।

























