‘द ग्रेटेस्ट’ के नाम से मशहूर महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का निधन

तीन बार के विश्व हैवीवेट चैंपियन और ‘द ग्रेटेस्ट’ के नाम से मशहूर महान मुक्केबाज मोहम्मद अली इस दुनिया को छोड़ कर चले गए है। आपको बता दें कि अली को दो दिन पूर्व सांस लेने में तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।

अली के पारिवारिक प्रवक्ता बॉब गनेल ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा Þ32 वर्ष तक पारकिंसन बीमारी से जूझने के बाद 74 वर्ष की आयु में अली का निधन हो गया।खबर है कि मुक्केबाजी छोडऩे के बाद वर्ष 1984 में अली के पारकिंसन की बीमारी का पता चला था। अली गत वर्ष जनवरी में अंतिम बार पेशाब की नली में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।

muhammad ali