सलमान खान फिर से पड़े मुसीबत में, हुआ एक और नया केस फाइल ! जाने पूरी खबर

सलमान खान आज कल ‘हिट एंड रन’ केस के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं तो वही दूसरी और सलमान खान पर एक और नया केस फाइल हो गया है, जिससे वह और मुसीबत में फस गए हैं।

यह केस करीब चार महीने पहले घटी घटना को लेकर दर्ज किया गया है। । हुआ यूं कि 4 नवंबर 2014 को सलमान खान फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उनके साथ रविंद्र द्विवेदी नाम का एक अन्य शख्स भी सफर कर रहा था। रविंद्र द्विवेदी ने सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि वह 4 नवंबर 2014 को वे अन्य कमिटी मेबर्स के साथ जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W331 में यात्रा कर रहे थे।

द्विवेदी के अनुसार, फ्लाइट में एंटर होने के बाद सलमान ने अपने बॉडीगार्ड्स को उन्हें पीटने और डोक्युमेन्ट्स छीनने का ऑर्डर दिया। वे कहते हैं, ” जैसे ही मैं फ्लाइट में पहुंचा, सलमान ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया और अपने बॉडीगार्ड्स को मुझे पीटने और डोक्युमेन्ट्स छीनने को कहा। इन पेपर्स में गोपीनाथ मुंडे के निधन से जुड़े महत्वपूर्ण पेपर्स भी थे।”

इन सब मामलो को देखते हुए, कोर्ट ने एयरपोर्ट पुलिस को ऑर्डर दिया है कि केस आईपीसी की धारा 392 (लूट), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (भड़काने के इरादे से अपमान कर करना), 506 (2) और 504 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया जाए।

salman khan

salman khan 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top