बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अभी हाल ही में दिवाली पर फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” रिलीज हुई थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। अब सलमान अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग में लग गए है।
बता दें कि “सुल्तान” अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही है। फिल्म अगले वर्ष ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे है। बता दें कि अगले साल ईद पर शाहरुख खान की फिल्म “रईस” भी रिलीज हो रही है। अगर इन दोनों सुपरस्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।
अब आपको बता दें कि “सुल्तान” के बाद सलमान अपनी अभिनीत फिल्म “बॉडीगार्ड” के सीक्वल “बॉडीगार्ड 2” में काम करने जा रहे है। बता दें कि ‘सुल्तान’ की शूटिंग अगले वर्ष फरवरी तक पूरी हो जाएंगी।
सुल्तान की शूटिंग पूरी होते ही सलमान अतुल अग्निहोत्री की फिल्म “बॉडीगार्ड 2” की शूटिंग में जुट जाएंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिल्म अगले वर्ष दिवाली ये क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। अभी फिल्म में फीमेल कास्ट भी फाइनल नहीं हुई है।























