Bipasha Basu और Karan Singh Grover की शादी की डेट हुई फाइनल
एक लम्बे समय से रिलेशनशिप में चल रहे बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर अब जल्द ही शादी बंधन में बंधने जा रहे है। खबर है कि करन आौर बिपाशा अब 30 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले करण सिंह की मां ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था पर अब वह मान गई हैं।
आपको हम बता दें कि करन सिंह ग्रोवर से पहले बिपाशा बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया, जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। तो वही दूसरी तरफ करन तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी पहली शादी टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी और दूसरी जेनिफर विंगेट के साथ। दोनों से उनका तलाक हो गया था।
और अब करन तीसरी बार बिपाशा बासु के साथ शादी करने जा रहे है।

















