रिसेप्शन में Bipasha ने Salman को लेकर कही चौंका देने वाली बात
अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंध चुके है। बता दें कि दोनों ने 30 अप्रैल को सात फेरे लिए। इसके बाद एक शानदार रिसेप्शन भी आयोजित हुआ।
इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी उन्हें बधाई देने पहुंचे तो बिपाशा ने कुछ ऐसा कहा कि सब हैरान रह गए।
बता दें कि बिपाशा और करण की शादी मुंबई के सेंट रीगस होटल-रिजॉर्ट में हुई। उन्होनें ने सलमान के साथ मीडिया को पोज दिए। बिपाशा ने बताया कि सलमान ने शादी में आकर उनकी सबसे बड़ी विश की पूरी की है।
सलमान ने कहा कि ये जोड़ी बहुत अच्छी है। इस दौरान मीडिया के सवाल-जवाब के दौरान बिपाशा से पूछा तो उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहती कि कभी सलमान की शादी हो। मैं सलमान की फ्रैंड हूं। वो जब चाहें शादी करें न करें। खुश रहें बस।” बिपाशा ने सलमान को अपने हनीमून पर ले जाने की इच्छा भी जाहिर की है।





















