Bipasha-Karan के रिसेप्शन में Salman ने किया Aishwarya, Ranbir को इग्नोर
एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी शनिवार को मुंबई में बंगाली रीति-रिवाज के साथ हुई। शादी के बादइनकी रिसेप्शन पार्टी हुई, जहां बॉलीवुड के कई स्टार्स शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर के अलावा और भी सितारे शामिल हुए।
रिसेप्शन पार्टी में ‘दबंग’ यानि सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर तीनों एक साथ पार्टी में नजर आए। बता दें कि इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन रात 10 बजे आई और आधे घंटे के बाद ही वहां से चली गई, इसके बाद रणबीर कपूर आए।
इस पार्टी में आखिर में सलमान खान पहुंचे। लेकिन दिलचस्प यह रहा कि तीनों अलग-अलग समय पर पार्टी में आए और तीनों का एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ। सुनने में आ रहा है कि सलमान ने जान-बूझकर ऐसा किया। वह करण और बिपाशा के रिसेप्शन में देर से पहुंचे ताकि वो ऐश्वर्या और रणबीर कपूर को इग्नोर कर सकें।
इस नए जोड़े को सभी मेहमानों ने शादी की बधाई दी। रिसेप्शन पार्टी में आए हुए मेहमानों में अमिताभ बच्चन, तब्बू, रितेश देशमुख, सोनम कपूर, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार भी मौजूद थे।





















