शुरू हो चुकी है Bipasha-Karan की शादी की सेरेमनी, 30 अप्रैल को लेंगे सात फेरे
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी की रस्मे बड़ी ही धूम धाम से चल रही है। और आपको बता दें कि 30 अप्रैल को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।
बिपाशा और करण कल 30 अप्रैल को बंगाली रिवाज से शादी करने वाले हैं। आज 29 अप्रैल को जुहु मुंबई स्थित एक क्लब में बिपाशा-करण का मेहंदी समोरोह आयोजित किया उसके बाद शनिवार को बंगाली रीति रिवाजों से बिपाशा की शादी होगी। इसी दिन शाम को छोटी सी रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।

















