अभिनेता करन सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लंबी डेटिंग के बाद इसी साल अप्रैल में शादी की थी और अब दोनों ही अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए सीरियस हैं। ख़बरों की माने तो बिपाशा प्रेग्नेंट है और दोनों को गायनिक क्लीनिकों में देखे जा रहे हैं।
इससे तो साफ़ पता चल रहा है कि दोनों ही अपना परिवार को आगे बढ़ाने की तैयारी में व्यस्त हैं। पिछले एक महीने में बिपाशा को कई बार क्लीनिक में देखा जा चुका है। अगर यह खबर सही साबित होति हैं तो बिपाशा अगले साल माँ बन सकती हैं।
लेकिन अभी तक दोनों दंपति ने कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। वैसे इन दिनों दोनों के संबंधों के बीच कुछ नाराज़गी चल रही है इसे खबरें सुनने में आयी थी। बिपाशा ने कहा है कि करन अपना सारा वक़्त अपने दोस्तों के बीच बिताते हैं उन्हें बहुत कम वक़्त देते हैं। बिपाशा ज्यादा से ज्यादा करन को अपने करीब रखना चाहती हैं।






























