Biapsha ने Karan Singh Grover के साथ कराया बेहद हॉट एंड सेक्सी फोटोशूट
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु ने अभी हाल ही में अभिनेता कारन सिंह ग्रोवर के साथ एक बेहद हॉट एंड सेक्सी फोटोशूट करवाया है। आपको बता दें कि ये फोटोशूट उन्होंने अपने डिजाइनर दोस्त रॉकी एस की नई लाइन के लिए शूट किया है।
गौरतलब है कि बिपाशा और कारन ने साथ में फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था और इसी फिल्म से ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब आये है। और बता दें कि इन दोनों के बीच की नजदीकियां दिन पर दिन बढ़ती ही चली जा रही है।
इस फोटोशूट में दोनों ही काफी क्लोज है और दोनों बेहद सेक्सी अंदाज में नजर आ रहे है। आपको बता दें कि बिपाशा और हरमन बावेजा का करण सिंह की नजदीकियों के कारण ब्रेकअप हो गया था। उधर दूसरी तरफ करण का बिपाशा से बढ़ती नजदीकियों के कारण पत्नी जेनिफर विंगेट से भी तलाक के लिए अर्जी दे दी हुई हैं।




















