Bipasha Basu ने दिया अपने हेयर स्टाइल को न्यू लुक, शेयर की फोटो
नवविवाहिता बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी अपने बाल छोटे करवाकर नया लुक अपनाया है। बिपाशा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी नई हेयरस्टाइल में अपनी एक तस्वीर शेयर की। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘मुझे छोटे बाल पसंद हैं। लेकिन जैसे ही मैंने अपने बाल कटवाए…मुझे अपने लंबे बाल याद आ रहे हैं। क्या किया जाए।’’
गौरतलब है कि अभिनेत्री अप्रैल में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। यह भी बता दें कि करण जल्द ही ‘3 देव’ में के.के मेनन, कुणाल रॉय कपूर और रवि दुबे के साथ दिखाई देंगे।
























